फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : exams postponed in govt schools in lahaul spiti deputy director seeks report

कैसे स्थगित करवा दी परीक्षा, स्कूल प्रबंधन से मांगा जवाब

Thu, 03 Dec 2020 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Dec 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : exams postponed in govt schools in lahaul spiti deputy director seeks report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाहलमा में मर्जी से परीक्षा स्थगित करने मामले में शिक्षा उपनिदेशक ने रिपोर्ट तलब की है। मामला सामने आने के बाद बुधवार को शिक्षा उपनिदेशक जाहलमा पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रशासन को फटकार लगाई। इसके साथ लापरवाही को लेकर लिखित में जवाब भी मांगा। केलांग-2 और उदयपुर ब्लॉक के 13 सीनियर सेकेंडरी और तीन उच्च पाठशालाओं में नौवीं से 12 तक सेकेंड टर्म की परीक्षाएं ऑफलाइन करवाने के निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन


इसके बावजूद स्कूल ने निर्देशों की पालना नहीं की। स्कूल ने नौवीं और दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा नहीं करवाए जाने को लेकर इंटरनेट का बहाना बनाया जबकि परीक्षा ऑफलाइन करवानी थी। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की अनुमति के बगैर ही स्थगित किए अंग्रेजी के पेपर को अपनी ओर से आगामी तिथि को करने की जानकारी अब बच्चों को दी गई है। हालांकि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को जाहलमा स्कूल ने नौवीं से जमा कक्षा तक के सभी बच्चों के पेपर ऑफलाइन करवाए गए।
विज्ञापन


सभी बच्चों को प्रश्न पत्र घर पर पहुंचा दिए हैं। शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि मामले में स्कूल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की गई है। स्कूल प्रबंधन को वीरवार को शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में लिखित में जवाब देने को कहा है। इसे विभाग के आला अधिकारियों को भेजा जाएगा। जांच शुरू होते ही स्कूल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed