{"_id":"637633fd738fb845cc6ca065","slug":"himachal-news-entrance-exam-for-free-coaching-for-jee-and-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: जेईई-नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: जेईई-नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कल
Fri, 18 Nov 2022 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:40 AM IST
सार
नलाइन परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्रिी, गणित और बायोलॉजी विषय के सवाल पूछे जाएंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए शनिवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा होगी। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विज्ञान संकाय के विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। स्कूलों में गूगल फार्म के माध्यम से दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को https:bit.ly/HP11testprep पर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए वीरवार को सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। स्कूलों की कंप्यूटर लैब में उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम पर विद्यार्थी पेपर देंगे। अगर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है और कंप्यूटर सिस्टम कम पड़ते हैं तो इस स्थिति में विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन स्कूल में लाने की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्रिी, गणित और बायोलॉजी विषय के सवाल पूछे जाएंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। स्टडी मैटेरियल विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन