{"_id":"5f9422bd36cb731340400a62","slug":"himachal-news-ed-starts-investigation-against-hotel-owner-taking-loan-from-kcc-bank-of-18-5-crore-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी बैंक से लोन लेने वाले होटल मालिक के खिलाफ ईडी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी बैंक से लोन लेने वाले होटल मालिक के खिलाफ ईडी ने शुरू की जांच
Sun, 25 Oct 2020 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का लोन लेकर हड़पने के आरोप में फंसे पालमपुर के मेसर्स होटल बेलवेदेर के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर पैसे के धनशोधन करने वाले होटल मालिकों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसमें बैंक के वे अधिकारी भी ईडी के राडार पर आ गए हैं जो लोन की बंदरबांट के इस खेल में शामिल थे। विजिलेंस ब्यूरो पहले ही मामला दर्ज कर जांच कर रहा है। ब्यूरो होटल मालिक और बैंक के पूर्व निदेशक के ठिकानों पर छापामारी कर कार्रवाई कर चुका है। उल्लेखनीय है कि 18.5 करोड़ रुपये के भारी भरकम कर्ज को स्वीकृति देने के लिए बैंक के पूर्व निदेशक ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इस पैसे का होटल मालिकों ने भी दुरुपयोग कर धन शोधन किया था। इस मामले की जांच ब्यूरो ने भाजपा चार्जशीट में लगाए आरोपों के चलते की थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ब्यूरो ने धर्मशाला थाने में पिछले साल एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
चूंकि मामले में धनशोधन की बात सामने आ रही थी, ऐसे में ईडी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आई तो निदेशालय होटल व अन्य संपत्तियां भी जब्त कर सकता है।