फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: dispute over dhali kaithlighat four lane project

ढली के बाद अब कैथलीघाट वाले हिस्से में भी फोरलेन पर विवाद

Wed, 30 Jun 2021 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jun 2021 01:49 PM IST
सार

फोरलेन के बन जाने के बाद शिमला से चंडीगढ़-दिल्ली का सफर कम होगा, मगर ग्रामीणों का कहना है कि इससे सीधी सड़क नहीं बन रही है, जबकि सड़क को सीधा बनाने में कोई बड़ी समस्या भी नहीं है।

विज्ञापन
Himachal News: dispute over dhali kaithlighat four lane project
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढली के बाद अब कैथलीघाट से लगती आनंदपुर, कोट और शोघी पंचायतों में भी फोरलेन पर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस महत्वाकांक्षी सड़क को सीधा बनाने की जगह इसे ऊपर-नीचे और ऊबड़-खाबड़ बनाने पर आपत्ति जताई है और व्यापक जनहित देखकर इसकी दोबारा से एनलाइनमेंट करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


फोरलेन के बन जाने के बाद शिमला से चंडीगढ़-दिल्ली का सफर कम होगा, मगर ग्रामीणों का कहना है कि इससे सीधी सड़क नहीं बन रही है, जबकि सड़क को सीधा बनाने में कोई बड़ी समस्या भी नहीं है। इससे पहले एनलाइनमेंट का यह विवाद ढली क्षेत्र में भी उठा था। बाद में यहां दोबारा एनलाइनमेंट हुई। पिछले दिनों केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस फोरलेन से लाभ होने की बात मनाली दौरे में भी कर चुके हैं।  
विज्ञापन


पंचायत आनंदपुर के उपप्रधान अशोक कुमार का कहना है कि यह व्यापक जनहित का मामला है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कैथलीघाट से रंगाव होकर और शोघी से होते हुए जो ढली तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, उसे कहीं ऊ पर बनाया जा रहा है तो कहीं नीचे उतरकर बना रहे हैं। फोरलेन तो सीधा बनना चाहिए। इन्हें दूरी घटाने के लिए बनाया जाता है, न कि दूरी बढ़ाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खेल उनकी पंचायत आनंदपुर, कोट और शोघी में हो रहा है। शोघी से रगांव तक यही हाल है। रगांव बहुत नीचे है। नेशनल हाइवे अथारिटी सड़क को यहां बहुत नीचे ले जा रही है। लोगों का यह भी मुद्दा है कि जो जमीनें काटी जा रही हैं, उनके साथ प्रोटेक्शन वाल नहीं दी जा रही हैं। बारिश होने के कारण यहां घासणियों में ऊपर तक दरारें आना शुरू हो गई हैं।  


एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके शर्मा का कहना है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा है। फिर भी इसमें किसी को कोई आपत्ति हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान निकालने का प्रयास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed