फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: DGP sanjay kundu press conference in Dharamshala

पीएम के दौरे में कोरोना कैसे फैला स्वास्थ्य विभाग को ही पता: डीजीपी

Sat, 24 Oct 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Oct 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: DGP sanjay kundu press conference in Dharamshala
- फोटो : अमर उजाला

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाहौल दौरे के दौरान कोरोना संक्रमण कैसे फैला, यह स्वास्थ्य विभाग ही बता सकता है। सुरक्षा के नजरिए से प्रधानमंत्री तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति एसपीजी ने नहीं जाने दिया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ था।  

विज्ञापन


डीजीपी संजय कुंडू ने धर्मशाला में समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता में एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी। हाल ही में दलाईलामा की जासूसी के आरोप में पकड़े गए चीनी जासूस के मामले में उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हमें तिब्बती मूल और चीनी मूल के आरोपियों से पूछताछ करने में परेशानी पेश आती है।
विज्ञापन


हमें भाषा समझ नहीं आती है। इसलिए हमने सीआईडी में तिब्बती और चीनी भाषा की समझ रखने वाले लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है। कुंडू ने कहा कि किन्नौर के साथ लगते चीन की सीमा के पास अब कनेक्टिविटी की समस्या पेश नहीं आएगी। बॉर्डर पर अब धड़ाधड़ टावर लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल में 68,000 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कुल्लू की तर्ज पर पूरे हिमाचल में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम शुरू होगा। सड़क हादसे कैसे कम हों, इसके लिए आईआईटी मंडी से एमओयू किया है। कंडक्टर भर्ती मामले में अभी तक 6 लोग गिरफ्तार किए हैं। अभी जांच और गहरी होगी। 


ड्रोन से रोकेंगे अवैध खनन  
डीजीपी ने कहा कि हिमाचल में अवैध खनन रोकने के लिए अब पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। मंदिरों और शैक्षणिक संस्थानों में भी पुलिस ड्रोन से अपराध पर नजर रखेगी। कोरोना नियमों की अनदेखी पर प्रदेश में 645 एफआईआर करके 24,33,750 जुर्माना लगाया गया है। लापता महिलाओं-बच्चों को ढूूंढने के लिए पुलिस थानों में अलग से रजिस्टर लगाया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि हर जिला में साइबर क्राइम थाना बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed