फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Covid Vaccination in tashigang world highest polling station Lahaul Spiti

टशीगंग: दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ में सौ फीसदी कोरोना वैक्सीन

Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Dec 2021 01:20 PM IST
सार

स्पीति मुख्यालय काजा से टशीगंग करीब 30 किमी दूर चीन बॉर्डर की तरफ स्थित है। कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मुहिम शुरू की है। इस अभियान के दौरान पिछलों दिनों  टशीगंग में रह रहे सभी व्यस्क लोगों को कोरोना की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal News: Covid Vaccination in tashigang world highest polling station Lahaul Spiti
टशीगंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित पोलिंग बूथ टशीगंग गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन की शतप्रतिशत दोनों डोज लगाने में कामयाबी हासिल की है। हिमाचल के स्पीति उपमंडल में समुद्रतल से 15255 फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फ से ढके टशीगंग में स्वास्थ्य विभाग ने माइनस दस डिग्री तापमान के बीच घर-द्वार चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान में अपने लक्ष्य को पूरा कर पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश की है। टशीगंग दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ भी है।

विज्ञापन


स्पीति मुख्यालय काजा से टशीगंग करीब 30 किमी दूर चीन बॉर्डर की तरफ स्थित है। गांव में वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के अंतर्गत 15 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इस गांव में 18 साल से अधिक उम्र के मात्र 15 ही लोग रहे हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन लगाने की मुहिम शुरू की है। इस अभियान के दौरान पिछलों दिनों  टशीगंग में रह रहे सभी व्यस्क लोगों को कोरोना की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


सर्दी में अधिक बर्फ गिरने से गांव के कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर निकल जाते हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा रंजीत वैद्य ने बताया कि देश में सबसे उंचाई पर स्थित टशीगंग में में रहे रहे सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने टीकाकरण के लिए चलाए गए घर-द्वार अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूरे जिला में अभी भी करीब दो हजार लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाना है। डॉ. वैद्य ने बताया कि बीएमओ काजा डॉ. छेरिंग नोरबू के नेतृत्व में स्पीति की टीम वैक्सीनेशन अभियान में बेहतर कार्य कर रही है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और मंत्री डॉ. मारकंडा ने इस कामयाबी के लिए लाहौल -स्पीति स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed