फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Covid positive woman stay in taxi for two days with family in karsog mandi himachal pradesh

हिमाचल: मकान मालिक ने घर आने से किया इनकार, संक्रमित महिला के साथ दो दिन टैक्सी में रहा परिवार

Mon, 10 May 2021 03:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 May 2021 03:38 PM IST
सार

महिला के कोरोना संक्रमित आने के बाद मकान मालिक के इनकार की वजह से परिवार को दो साल के बच्चे के साथ दो दिन तक टैक्सी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में टैक्सी चालक का कार्य करने वाला परसराम दो दिन पहले पत्नी को चेकअप के लिए शिमला ले गया था, जहां जांच के दौरान पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पत्नी की हालत ठीक थी, जिस पर डॉक्टरों ने परिवार को  होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Himachal News: Covid positive woman stay in taxi for two days with family in karsog mandi himachal pradesh
दो साल के बच्चे के साथ टैक्सी में बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला के कोरोना संक्रमित आने के बाद मकान मालिक के इनकार की वजह से परिवार को दो साल के बच्चे के साथ दो दिन तक टैक्सी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में टैक्सी चालक का कार्य करने वाला परसराम दो दिन पहले पत्नी को चेकअप के लिए शिमला ले गया था, जहां जांच के दौरान पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। पत्नी की हालत ठीक थी, जिस पर डॉक्टरों ने परिवार को  होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। 

विज्ञापन


परसराम पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ घर आ गया। यह परिवार करसोग में एक किराये के मकान पर  रहता है। ऐसे में परसराम ने मकान मालिक को पूरे मामले को लेकर अवगत करवाया लेकिन मकान मालिक ने कोरोना के खतरे को देखते हुए परसराम को कहीं और ठहरने की सलाह दी। परसराम कोरोना पॉजिटिव पत्नी और 2  साल के बेटे के साथ दो दिनों से टैक्सी में ही समय काटने के लिए मजबूर था।
विज्ञापन


इस मुश्किल घड़ी में कोई भी व्यक्ति परसराम को और मदद का हाथ बढ़ाने को तैयार नहीं था। आखिर में कहीं से मोबाइल नंबर लेकर परसराम ने डीएसपी गीतांजलि ठाकुर से मदद की गुहार लगाई। डीएसपी बिना देर किए पुलिस टीम के साथ परसराम की सहायता के लिए पहुंच गई। इस दौरान न केवल डीएसपी ने मकान मालिक से बात करके परसराम को क्वार्टर पहुंचाया बल्कि परिवार के लिए राशन पानी की भी पूरी व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि रविवार को 4 बजे परसराम का फोन आया। इनकी दिक्कत थी कि पत्नी कोरोना पॉजिटिव थी इसलिए ये दो दिन से पत्नी और 2 साल के बच्चे के साथ गाड़ी में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि फोन आने के बाद मकान मालिक से बात कर परसराम को घर पहुंचाया गया और जरूरत का हर सामान पुलिस घर तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed