{"_id":"614824a68ebc3ee5300287ac","slug":"himachal-news-congress-president-sonia-gandhi-reach-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल पहुंचे शिमला, प्रियंका भी यहां बिता रही छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल पहुंचे शिमला, प्रियंका भी यहां बिता रही छुट्टियां
Mon, 20 Sep 2021 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:51 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से शिमला में ही हैं। सोनिया और राहुल गांधी भी दो से तीन दिन प्रियंका के घर पर ही रुकेंगे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बीच थकान मिटाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार सुबह 10:30 बजे शिमला पहुंच गई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार दोपहर बाद 3:30 बजे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से शिमला में ही हैं। वह छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। सोनिया और राहुल गांधी भी दो से तीन दिन प्रियंका के घर पर ही रुकेंगे। सूत्रों के अनुसार सभी एक साथ छुट्टियां बिताएंगे। इनसे पार्टी का कोई नेता नहीं मिला है और न ही किसी को मिलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन