फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore press conference in shimla

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- दृष्टिपत्र के वायदे अधूरे, चुनावी साल में हो रही लोक लुभावनी घोषणाएं

Thu, 27 Jan 2022 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Jan 2022 04:46 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम की ओर से पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को पूरी तरह चुनावी घोषणाएं करार दिया। कहा कि सरकार कर्मचारी व जन हितैषी होने का ढोंग रच रही है।

विज्ञापन
Himachal News: congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore press conference in shimla
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार से पूछा है कि वह सार्वजनिक तौर पर यह बताए कि गत चार साल के इस कार्यकाल में उसने अपने दृष्टिपत्र के कितने वायदों को पूरा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों से किया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। अब चुनावी साल शुरू होते ही मुख्यमंत्री लोकलुभावनी घोषणाएं कर लोगों को भर्मित करने का पूरा प्रयास कर रहें हैं। सरकार का खजाना अब पूरी तरह से खाली हो चुका है और प्रदेश 65 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ में चला गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम की ओर से पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की गई घोषणाओं को पूरी तरह चुनावी घोषणाएं करार दिया। कहा कि सरकार कर्मचारी व जन हितैषी होने का ढोंग रच रही है। प्रदेश में हुए चार उपचुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद देश मे बढ़ते पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में केंद्र सरकार को मजबूरी में इसके दामों में कटौती करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश सरकार की आंखें भी खुली और अब वह कर्मचारियों को लुभाने में जुट गई है। 
विज्ञापन


साठ की जगह सौ यूनिट तक मुफ्त हो बिजली
राठौर ने कहा कि सरकार ने 60 यूनिट तक बिजली निशुल्क देने की जो घोषणा की है, इसे 100 यूनिट किया जाना चाहिए। प्रदेश बिजली उत्पादन प्रदेश है। भाजपा सरकार की नीति एक हाथ से ले, दूसरे से दे कि रही है।  ऐसे में बिजली मीटरों की पूरी जांच होनी चाहिए, मीटर रेंट जो कई सालों से वसूला जा रहा है उसे भी खत्म किया जाना चाहिए। सभी प्रकार के सरचार्ज भी खत्म किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने किसी वर्ग को नहीं दी राहत
राठौर ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने किसी भी वर्ग को आज दिन तक कोई राहत नहीं दी है। किसानों व बागवानों को न तो खाद मिल रही है न कीटनाशक। यूपीए सरकार के समय पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए विशेष आर्थिक मदद मिलती थी, जो अब एनडीए सरकार के समय बंद हो गई है। राठौर ने प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाले सस्ते राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दाल के पैकेट में मरे हुए चूहे का मिलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed