{"_id":"658d24b924ad3420400a91f5","slug":"himachal-news-congress-high-command-seeks-candidates-list-for-lok-sabha-election-2024-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कांग्रेस हाईकमान ने मांगी प्रत्याशियों की सूची, टिकट के लिए अलग से भी होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कांग्रेस हाईकमान ने मांगी प्रत्याशियों की सूची, टिकट के लिए अलग से भी होगा सर्वे
Thu, 28 Dec 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:09 PM IST
सार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री सुक्खू।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लोकसभा चुनाव का टिकट तय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने प्रत्याशियों की सूची मांगी है। पार्टी प्रत्याशी जल्द तय करने की मांग पर हाईकमान ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए गए कि जल्द अपने स्तर पर जिताऊ प्रत्याशियों का चयन कर सूची भेजें। पार्टी ने टिकट देने से पहले सर्वे कराने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावों को लेकर बैठक की। आपसी समन्वय से राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने हिमाचल के 33 नेताओं के साथ बैठक कर कहा कि हमीरपुर संसदीय सीट पर पार्टी लंबे समय से हार रही है।
विज्ञापन
कांगड़ा-शिमला में भी लगातार तीन चुनावों में हार मिली है। पुरानी गलतियों को अब दोहराया नहीं जाएगा। पार्टी सर्वे कर प्रत्याशी के चयन को लेकर जनता-कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेगी। उसी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, जिसका जनाधार होगा और जीत की क्षमता रखता होगा।
विज्ञापन
सरकार-संगठन को पढ़ाया एकता का पाठ
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक में सरकार और संगठन को एकता का पाठ भी पढ़ाया। कहा, दोनों में बेहतर समन्वय से ही चारों सीटों पर जीत मिल सकती है। प्रदेश के नेताओं को आपसी मनमुटाव अलग रख पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की नसीहत भी दी।
प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ेगी। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों का यहां कोई समझौता नहीं होगा।
निगम-बोर्डों में आम चुनाव से पहले नियुक्तियों के निर्देश
कांग्रेस हाईकमान ने सरकार को बोर्ड और निगमों में जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश भी दिए हैं। केंद्रीय नेताओं ने कहा कि नियुक्तियां करने में पहले ही एक साल की देरी हो चुकी है। लोस चुनाव तक मामला नहीं लटकना चाहिए। नियुक्तियों में संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का स्पष्ट संदेश भी दिया।
दो नवनियुक्त मंत्रियों को जल्द विभाग आवंटित करने, असंतुष्ट नेताओं को साथ लेकर चलने का पाठ भी पढ़ाया। चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कोई कसर न छोड़ें। अगर कोई नेता अगर सरकार या संगठन से नाराज है तो उसकी बात सुनकर हल निकालें। गुटबाजी के लिए जगह नहीं रहनी चाहिए।