फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: complaint in CM office voters name not in voter list

मतदाता सूची से बाहर कर दिए सैकड़ों मतदाता, सीएम कार्यालय पहुंची शिकायत

Tue, 29 Dec 2020 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Dec 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: complaint in CM office voters name not in voter list
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब करने की शिकायत सीएम कार्यालय में पहुंची है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह इस बारे में राज्य चुनाव आयोग से बात करेंगे कि ऐसा क्यों किया गया है। दिलचस्प तो यह है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने वाले लोग भी सूची में शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन


यह मामला शिमला जिला की कुछ पंचायतों में सामने आया है। इससे मतदाताओं में नाराजगी है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इनमें बहुत से लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान किया है। कई लोग ऐसे हैं, जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उस वक्त मतदान भी किया था। इनमें नव विवाहिताएं या 18 साल के हो चुके कई युवा भी शामिल हैं। युवाओं ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग करना था। सीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मताधिकार से कोई वंचित नहीं होना चाहिए। इस बारे में चुनाव आयोग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यार पंचायत के एक ही बूथ में शामिल नहीं किए 50 वोटर 
शिमला जिले की तहसील ठियोग की क्यार पंचायत के एक ही बूथ क्यार में करीब 50 वोटरों को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। क्यार के काशो गांव निवासी गोविंद सिंह कंवर, जई गांव निवासी राकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें। बाकायदा बीएलओ के पास इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जमा थे, पर अब ये सूची से बाहर किए गए हैं।

सिरमौर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ रहे कई उम्मीदवार मतदाता सूची से नाम गायब होने तो कई अशुद्धियां होने से हैरान हैं। इनमें कई उम्मीदवार प्रधान तो कई वार्ड पंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ऐन वक्त पर उम्मीदवारों को अब जिला प्रशासन के साथ पंचायत अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। इससे उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर भी संशय बना हुआ है। 

उम्मीदवारों का कहना है कि वे लंबे समय से मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। पच्छाद विकास खंड की काटली पंचायत के संजीव ने बताया कि वह वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम संजीव शर्मा किया गया है। नाम दुरुस्ती को कई बार आवेदन किया, लेकिन इसे अपडेट नहीं किया गया। 
इसी पंचायत की सपना देवी बीडीसी का चुनाव लड़ रही हैं। उनका नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं है।

उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी वोट डाल चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका नाम लिस्ट में नहीं है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने माना कि कई लोग मतदाता सूची में नाम गायब होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, लेकिन इसकी अंतिम तिथि निकल चुकी है। वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने तथा अशुद्धियों को दुरुस्त कराने को पहले ही समय दिया था।

निकाय चुनाव में पांवटा साहिब वार्ड-1 से आप पार्टी समर्थित प्रत्याशी अमरप्रीत कौर नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं। उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। प्रत्याशी के परिवार की अन्य महिला सदस्यों के नाम भी सूची में नहीं हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग को पत्र भेजा जा रहा है। परिवार कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर भी विचार कर रहा है। 

अमरप्रीत कौर और आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष जयवंती शर्मा ने कहा कि पांवटा साहिब के वार्ड-1 से आप पार्टी समर्थित प्रत्याशी थीं, लेकिन मतदाता सूची से नाम गायब है। परिवार की सभी महिला मतदाताओं के नाम ही गायब हैं। अब चुनाव लड़ना तो दूर वोट भी नहीं डाल सकती हैं।

अमरप्रीत कौर ने कहा कि जिला और स्थानीय प्रशासन से मुद्दा उठाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए कि वोटर लिस्ट से नाम कैसे गायब हो गए। आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष जयवंती शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ विरोधियों ने संभवतया ऐसा करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed