{"_id":"6044d190db41eb125b79ef53","slug":"himachal-news-cm-jairam-thakur-statement-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर बोले- कोरोनाकाल में प्रदेश कांग्रेस ने लूटी अपनी ही पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर बोले- कोरोनाकाल में प्रदेश कांग्रेस ने लूटी अपनी ही पार्टी
Sun, 07 Mar 2021 08:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रदेश कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी को लूट लिया। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोनाकाल में पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि पर 13 करोड़ की राशि खर्च की, जबकि कांग्रेस ने इन्हीं चीजों के नाम पर 12 करोड़ का फर्जी बिल बनाकर हाईकमान को सौंप दिया। सीएम रविवार को सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में नगर निगम बनने के बाद आभार सभा में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व सीएम ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 9 योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर करीब 33.13 करोड़ की योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी एक मांग पर कोरोनाकाल में प्रदेश के लिए 500 वेंटिलेटर मुहैया करवा दिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में 65 फीसदी जनप्रतिनिधि भाजपा के जीतकर आए हैं। जिला परिषद की 11 में से 9 सीटें भाजपा को मिली हैं। 68 ब्लॉक समितियों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन