फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: cm jairam thakur inaugurated projects worth 208 crore rupee

बिलासपुर: सीएम जयराम बोले- 50 हजार करोड़ रुपये का ऋण छोड़ गई कांग्रेस, इसलिए लेना पड़ा लोन

Fri, 07 Jan 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jan 2022 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर गर्म इलाका है। यहां के लोगों तासीर भी गर्म है। थोड़ी सी बात बिगड़ी तो संभालनी मुश्किल हो जाती है। हम पहाड़ी हैं, नाटी डालकर खुश हो जाते हैं, लेकिन बिलासपुरी छिंज के बिना नहीं मानते।

विज्ञापन
Himachal News: cm jairam thakur inaugurated projects worth  208 crore rupee
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत कंदरौर में 24 परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि जयराम सरकार ने सबसे ज्यादा ऋण लिया। आप हमारे लिए 50 हजार करोड़ का ऋण छोड़कर गए, इसलिए लोन लेना पड़ा। जब कांग्रेस ने लोन लिया था, तब कोरोना भी नहीं था।

विज्ञापन


कांग्रेस बताए कि 50 साल प्रदेश में राज करने के बाद उन्होंने लोगों के लिए क्या किया? 50 साल में प्रदेश में मात्र दो ऑक्सीजन प्लांट थे। आपदा आई तो अधिकारियों से पूछा गया कि कितने वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट हैं तो अफसरों को भी इसका आंकड़ा पता नहीं था। कहा कि उस समय दो ऑक्सीजन प्लांट और 20 वेंटिलेटर थे। अब 900 वेंटिलेटर और 41 ऑक्सीजन प्लांट हैं। चार वर्षों के कार्यकाल में कठिन परीक्षाओं के दौर आए।
विज्ञापन


हर परिस्थिति से लड़ते हुए हमने प्रदेश की जनता को संभाला है। विकास की गति भी नहीं रुकने दी। कहा कि चार साल पहले तक प्रदेश में टोपी की राजनीति होती थी। सभी कहते थे कि लाल टोपी भाजपा की है और हरी टोपी कांग्रेस की। जब हम सत्ता में आए तो हमने टोपी की राजनीती को खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में एक बार हिमाचल नहीं आते थे पीएम
सीएम ने कहा कि हिमाचल पीएम मोदी के दिल के करीब है। पहले पांच साल के कार्यकाल में एक बार भी हिमाचल नहीं आए, लेकिन अब चार साल के कार्यकाल में पांच बार हिमाचल आ चुके हैं। उन्होंने पीएम से बात की है और वे जून में एम्स के लोकार्पण के लिए आएंगे। 

खुद की पार्टी को लूटने वाले पूछते हैं कि जयराम ने क्या किया
सीएम ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के लोगों ने मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट बांटने का 12 करोड़ का बिल हाईकमान को भेज दिया। कहा कि हमने यह लोगों को वितरित किया है, यह बिल हमारे खाते में डालो। किया कुछ नहीं और खुद की ही पार्टी को लूट लिया। अगर सत्ता में होते तो पता नहीं यह क्या करते और कांग्रेस के लोग हमसे पूछते हैं कि जयराम ने क्या किया।

हम तो नाटी डालकर खुश हो जाते हैं, बिलासपुरियों की तासीर गर्म : सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर गर्म इलाका है। यहां के लोगों तासीर भी गर्म है। थोड़ी सी बात बिगड़ी तो संभालनी मुश्किल हो जाती है। हम पहाड़ी हैं, नाटी डालकर खुश हो जाते हैं, लेकिन बिलासपुरी छिंज के बिना नहीं मानते। यहां के बड़े मेले की शुरुआत भी छिंज से होती है। सीएम बिलासपुर के कंदरौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि कोई अभिनेता बनने के बाद टिकट मांगता है, कोई अफसर बनने के बाद राजनीति में आता है, लेकिन झंडूता के विधायक जेआर कटवाल आईएएस की कुर्सी पर रहने के बाद राजनीति में आए और जनसेवा में जुटे हैं। जयराम ने कहा कि मौसम ने हम पर रहम किया और हम बिलासपुर पहुंचे।


वीरवार को मौसम बेरहम था। 23 सितंबर को भी सदर विस क्षेत्र में कार्यक्रम तय था। कार्यक्रम के लिए हम बन ठनकर बैठे थे और मौसम की वजह से कार्यक्रम रद्द हुआ। हम और आप सभी मायूस हुए। बिलासपुर विस क्षेत्र में आज हुआ यह कार्यक्रम सही मायनों में सरकार का पहला कार्यक्रम है, जो दिल जीतने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed