फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: CM Jaiam Thakur statement on coronavirus

अब कोरोना आए चाहे जाए, हम नहीं रुकेंगे: सीएम जयराम ठाकुर

Sun, 21 Feb 2021 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बालीचौकी/गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, बालीचौकी/गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: CM Jaiam Thakur statement on coronavirus
रेशम कीट पालन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब कोरोना आए चाहे जाए, हम नहीं रुकेंगे। कोरोना से विकास कार्य प्रभावित नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी है। वर्चुअल माध्यम से साढ़े तीन हजार करोड़ की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में रेशम कीट पालन पर आयोजित कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के सफर को याद करने वाला है। सरकार इस उपलक्ष्य पर विकास पर रथयात्रा निकालने जा रही है। यह रथयात्रा किसी नेता विशेष पर नहीं होगी बल्कि प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान और उनके द्वारा दिए गए योगदान पर आधारित होगी।
विज्ञापन


रेशम पालन के लिए टूल किट और चेक बांटे
जयराम ठाकुर ने रेशम कीट पालन के लिए 5 परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख के चेक और 200 परिवारों को टूल किट बांटीं। सीएम ने बताया कि प्रदेश में रेशम कीट पालन गृह निर्माण के लिए अनुसूचित जाति के परिवारों को 4.16 करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है। 5 करोड़ की लागत से बालीचौकी क्षेत्र में रेशम पालन का बड़ा केंद्र भी बनाया जा रहा है। इस मौके पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed