{"_id":"62249934cb8ee87c8a715117","slug":"himachal-news-chaitra-mela-2022-at-baba-balak-nath-temple-shah-talai-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई: चैत्र मेलों में रेहड़ी-फड़ी लगाने, ढोल-नगाड़े बजाने पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई: चैत्र मेलों में रेहड़ी-फड़ी लगाने, ढोल-नगाड़े बजाने पर रहेगी रोक
Sun, 06 Mar 2022 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:51 PM IST
सार
श्रद्धालुओं के लिए लोकल बसें चलाई जाएंगी। टैक्सी चालक श्रद्धालुओं से मनमाने दाम न वसूलें, इसके लिए तलाई से दियोटसिद्ध और तलाई से बच्छरेटू तक टैक्सी का किराया 15 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। लंगरों में भोजन बनाने वाले रसोइयों और लंगर संचालकों को चिकित्सीय जांच करवानी होगी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में 13 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मेले होंगे। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी लगाने, ढोल-नगाड़े और माइक के प्रयोग पर पूर्ण रोक रहेगी। भीख मांगने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। रविवार को मेलों की तैयारियों पर अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम झंडूता को मेला अधिकारी, कानून व्यवस्था के लिए डीएसपी घुमारवीं को पुलिस मेला अधिकारी और कलोल के नायब तहसीलदार को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग को 13 मार्च से पहले खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने के आदेश दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि चैत्र मेलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 पुलिस और गृहरक्षक जवानों की नियुक्ति की जाएगी। पेयजल, बिजली और पार्किंग की उचित व्यवस्था के साथ तीन अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। बीमारी और आपातकाल स्थिति में चिकित्सकों को 24 घंटे सेवाएं देने के साथ एक अतिरिक्त एंबुलेंस का सहयोग भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए लोकल बसें चलाई जाएंगी। टैक्सी चालक श्रद्धालुओं से मनमाने दाम न वसूलें, इसके लिए तलाई से दियोटसिद्ध और तलाई से बच्छरेटू तक टैक्सी का किराया 15 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। लंगरों में भोजन बनाने वाले रसोइयों और लंगर संचालकों को चिकित्सीय जांच करवानी होगी। सहायक मेला अधिकारी की अध्यक्षता में बनी खाद्य कमेटी समय-समय पर लंगरों में बने भोजन की गुणवत्ता की जांच करेगी। नगर पंचायत लंगर संचालकों से 5000 रुपये सिक्योरिटी के रूप में लेगी। 2000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सफाई के लिए नगर पंचायत को देने होंगे।
विज्ञापन
मंदिर न्यास 50 अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेलों के दौरान पानी में ब्लीचिंग पाउडर डालें। शाहतलाई में सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर होने वाले खर्च पर 80 फीसदी मंदिर न्यास वहन करेगा, जबकि 20 प्रतिशत नगर पंचायत खर्च उठाएगी। शाहतलाई से दियोटसिद्ध जाने वाली सड़क पर सेउ गांव के पास महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। नगर पंचायत को मंदिर क्षेत्र में डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए। डीएसपी अलि ठाकुर, एसडीएम झंडूत नरेश वर्मा और अन्य मौजूद रहे।