{"_id":"604cbf040ca886453d095a9d","slug":"himachal-news-chaitra-mela-2021-at-baba-balak-nath-temple-deotsidh-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से सजा बाबा का दरबार, दियोटसिद्ध में कल से चैत्र मेलों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से सजा बाबा का दरबार, दियोटसिद्ध में कल से चैत्र मेलों का शुभारंभ
Sat, 13 Mar 2021 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:04 PM IST
सार
- पांच सेक्टरों में बांटा मंदिर परिसर, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, मंदिर प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर
- मंदिर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए 325 जवान तैनात
विज्ञापन
चैत्र मेलों के लिए रंग बिरंगे फूलों से सजा बाबा बालक नाथ का मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को झंडा रस्म के साथ वार्षिक चैत्र मेलों का आगाज होगा। मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर देवाश्वेता बनिक झंडा रस्म निभाकर इस मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगी। चैत्र माह मेलों के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर को रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में जगह-जगह पर सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ-साथ थर्मल स्क्रीनिंग का भी प्रावधान रहेगा। बिना मास्क किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
मंदिर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार 150 पुलिस और 175 गृहरक्षक तैनात रहेंगे। दियोटसिद्ध मंदिर परिसर और आसपास किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के अलावा यातायात व्यवस्था का जिम्मा भी सौंपा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी के तौर पर नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में मेलों के दौरान तीन नियंत्रण कक्ष, तीन बैरियर और मंदिर के दोनों मुख्य द्वारों पर चार मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में हथियार और विस्फोटक की जांच के लिए आधुनिक उपकरण मुहैया करवाए गए हैं। मेले के दौरान मंदिर परिसर और उपमंडल बड़सर के क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने और सभी प्रकार के विस्फोटक पदार्थों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चैत्र मास मेलों के दौरान मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ों और स्पीकर बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल सुविधा के लिए अतिरिक्त चिकित्सक और अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
दियोटसिद्ध मंदिर में मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिरों के संदर्भ में सरकार सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। कर्मचारियों को उचित निर्देश दिए गए हैं। - कृष्ण कुमार ठाकुर, मंदिर अधिकारी