फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal News: candidature of candidates will be cancelled for three years for cheating in himachal government recruitment exams

Himachal Pradesh: भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को अब तीन साल के लिए बाहर करने की तैयारी

Sat, 25 Jun 2022 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 12:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने वाले अभ्यर्थी को तीन साल के लिए बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
himachal News: candidature of candidates will be cancelled for three years for cheating in himachal government recruitment exams
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले अभ्यर्थियों को तीन साल के लिए हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा। कार्मिक विभाग के इस प्रस्ताव पर शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार ने परीक्षा एक्ट 1984 में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भी शामिल करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में शनिवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जल शक्ति विभाग में 4000 पैरा वर्करों भर्ती करने और सरकारी विभागों में दिव्यांग अधिकारियों और कर्मचारियों को चार फीसदी कोटा देकर पदोन्नति देने का फैसला होगा। इसके अलावा राज्य लोकसेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों को सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय लाभ देने का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इसके तहत अध्यक्ष को एक साल की सेवा देने पर प्रतिमाह छह हजार और सदस्य को प्रतिमाह पांच हजार रुपये देने का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुल कार्यकाल के हिसाब से इस वित्तीय लाभ को तय किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट और अन्य घोषणाओं को भी मंजूरी दी जाएगी। उधर, प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 4700 शिक्षकों को यूजीसी पे स्केल देने को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। शुक्रवार को मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी ने इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed