{"_id":"5fed824c9089867009487b44","slug":"himachal-news-cabinet-minister-sarveen-chaudhary-admitted-in-igmc-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने पर मंत्री सरवीण चौधरी आईजीएमसी में दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने पर मंत्री सरवीण चौधरी आईजीएमसी में दाखिल
Thu, 31 Dec 2020 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी को दिल का दौरा पड़ने पर बुधवार शाम इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला अस्पताल में दाखिल किया गया। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी करने के बाद कार्डियोलॉजी विभाग के सीसीयू में दाखिल कर लिया है। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि मंत्री की हालत में अब पहले से सुधार है।
विज्ञापन
सरवीण चौधरी हार्ट की समस्या के चलते बुधवार शाम को आईजीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए आईं। यहां उनका ईको टेस्ट किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी एंजियोग्राफी की। उपचार के दौरान पता चला कि शरीर के अंदर जो ब्लॉकेज थीं, वह खुल गई है। लिहाजा एहतियातन तौर पर मंत्री को चिकित्सकों की निगरानी में दाखिल रखा गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन