फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: BJP MP ram swaroop sharma political career story

2014 में पीएम मोदी ने जब कहा था- 'अरे भाई रामस्वरूप तुम भी जीत गए'

Wed, 17 Mar 2021 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: BJP MP ram swaroop sharma political career story
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने 2014 में पहली बार चुनाव लड़ा था। - फोटो : अमर उजाला

अरे भाई रामस्वरूप तुमने मंडी सीट कैसे जीत ली। मोदी जी आपके आशीर्वाद से विजय मिल गई। बहुत खूब...। यह कहते हुए नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के भाजपा सांसद राम स्वरूप से गले मिले थे और उनकी पीठ थपथपाई थी। 2014 में मंडी सीट को लेकर भाजपा भी आशान्वित नहीं थी। शुरू में भाजपा नेता भी प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों पर जीत मानकर चल रहे थे, लेकिन चुनाव नतीजों में चारों सीटें भाजपा के खाते में आईं थीं।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से भी नरेंद्र मोदी को कुछ ऐसा ही फीडबैक दिया गया था। इसलिए पीएम मोदी भरोसा नहीं कर पाए थे कि रामस्वरूप ने भी अपनी सीट जीत ली। 2014 में नरेंद्र मोदी की लहर के बीच रामस्वरूप शर्मा ने पहली बार चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को 39,796 वोटों से हराया था। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में हुआ था। वह मंडी जिला भाजपा और बाद में हिमाचल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव भी रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के जलपेहर सरकारी स्कूल में शिक्षा-दीक्षा हासिल करने के बाद संघ की खातिर उन्होंने 1985 में एनएचपीसी की नौकरी छोड़ी और संघ के पूर्ण प्रचारक बन गए।12 सितम्बर 2014 को विदेश मामलों पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य भी रहे।

मंडी के शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर 12 मार्च को जब लोगों ने उनकी हालत देखी तो हर कोई स्तब्ध था। उसी दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर नेताओं में चर्चा बनी हुई थी। रामस्वरूप शर्मा खुद को मोदी का सुदामा बताते थे, उन्होंने मंडी का नाम छोटी काशी के रूप में उभारा। रामस्वरूप शर्मा ने 1985 तक एनएचपीसी में नौकरी की थी व कबड्डी के खिलाड़ी भी रहे। चंबा में इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए व प्रचारक बन गए। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा का टिकट मिला।

रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे। जिला मंडी के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब हिमाचल के प्रभारी थे तो रामस्वरूप शर्मा को संगठन महामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वे अनेक पदों पर काम करते रहे। मंच पर जाने से भी संकोच करते थे। संगठन मंत्री के नाते पीछे ही रहते थे, पर संगठन के लिए समर्पित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed