{"_id":"668565745e345502c6000c46","slug":"himachal-news-bjp-mahila-morcha-president-monika-rana-son-dies-in-a-road-accident-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे की मौत
Wed, 03 Jul 2024 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 03 Jul 2024 08:21 PM IST
सार
सुलह विधानसभा के भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका राणा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवक 24 साल का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी में उपमंडल पालमपुर के भट्टू के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत कार व बाइक की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान अविनाश राणा (24) पुत्र अनिल राणा निवासी भट्टू के रूप में हुई है। मृतक युवक सुलह विधानसभा के भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका राणा का बेटा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भट्टू के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पालमपुर ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टांडा जाते हुए अविनाश राणा की रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद सुलह भाजपा में मातम छा गया है। सुलह के भाजपा विधायक विपिन सिंह परमारने युवक की मौत पर भारी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिवार को शोक सांत्वना दी है। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सुलह भाजपा उनके साथ खड़ी है। बताया जा रहा है कि कार मुख्य सड़क से लिंक रोड़ की ओर मुड़ रही थी। जिससे बाइक की यह टक्कर पीछे से लगी है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।