फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: bjp chunav samiti meeting in Dharamshala on 3 October 2021

उपचुनाव: हर सीट के लिए केंद्रीय चुनाव समिति को एक ही नाम भेज सकती है भाजपा

Sat, 02 Oct 2021 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Oct 2021 10:38 AM IST
सार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यसमिति उप चुनाव के लिए मंथन करने के बाद हर सीट से सिर्फ एक-एक नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज सकती है।

विज्ञापन
himachal news: bjp chunav samiti meeting in Dharamshala on 3 October 2021
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव घोषित होने के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी है। तीन अक्तूबर को धर्मशाला में चुनाव समिति की अहम बैठक होगी। बैठक से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी और चारों चुनाव क्षेत्रों के चुनाव समन्वयक, प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सभी से चारों क्षेत्रों के लिए नाम लेकर उस पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के कराए गए सर्वे की रिपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के तीनों महामंत्री व संगठन महामंत्री शामिल होंगे। बैठक में पैनल में आए नामों पर चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यसमिति उप चुनाव के लिए मंथन करने के बाद हर सीट से सिर्फ एक-एक नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज सकती है। बता दें कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए रतन पाल, गोविंद शर्मा और आशा परिहार, जुब्बल कोटखाई में चेतन बरागटा, नीलम सरैक, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर और पंकज शर्मा उर्फ हैपी का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुब्बल कोटखाई से ताल्लुक रखने वाली प्रज्जवल बस्टा के प्रदेश प्रवक्ता बनने और फिर आदेश पर रोक से क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है। उधर, फतेहपुर में भी किसी हैरान करने वाले नाम को भी पार्टी अपना चेहरा बना सकती है। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए गोविंद ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, महेश्वर सिंह और बिग्रेडियर खुशहाल सिंह के नाम चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed