फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: bjp and congress leaders crossed 70 years age in himachal pradesh

राजनीति: उम्र 70 पार, मगर हिमाचल की सियासत में हैं दमदार

Mon, 03 Oct 2022 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Oct 2022 12:21 PM IST
सार

वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राज्य मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की उम्र 72 साल हो चुकी है। वह अपने परंपरागत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से एक और चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Himachal News: bjp and congress leaders crossed 70 years age in himachal pradesh
कौल सिंह ठाकुर, डॉ. धनीराम शांडिल, महेंद्र सिंह ठाकुर और सुरेश भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र 70 पार हो चुकी है, फिर भी वे हिमाचल की सियासत में दमदार हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के उम्रदराज नेताओं ने एक महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। अभी किसी भी राजनीतिक दल ने टिकटोें पर अंतिम  फैसला बेशक न लिया हो, मगर वे फील्ड में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


सोलन से कांग्रेस के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल 82 साल के हैं। वह वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। वह इस बार फिर सोलन से चुनावी रण में होंगे। वह सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। एक और सेवानिवृत्त कर्नल इंद्र सिंह सरकाघाट से भाजपा विधायक हैं। 
विज्ञापन


वह भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके गंगूराम मुसाफिर भी 77 साल के हो चुके हैं। वह पिछली बार हार गए थे, मगर वहां से फिर विधायक बनना चाह रहे हैं। पिछला चुनाव हार चुके वीरभद्र सरकार मेें मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर द्रंग से एक बार और चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। वह तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी शुमार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह 73 वर्ष की आयु मेें फिर चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राज्य मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की उम्र 72 साल हो चुकी है। वह अपने परंपरागत विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से एक और चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। महेंद्र सिंह निर्दलीय, कांग्रेस, हिविकां और भाजपा से विधायक रहे हैं।


वह हिमाचल की राजनीति के चाणक्य रहे स्वर्गीय पंडित सुखराम के सहयोग से बनी धूमल सरकार में भी मंत्री रहे हैं। जयराम सरकार के दूसरे वरिष्ठ मंत्री सुरेश भारद्वाज 70 साल के हो चुके हैं। वह शिमला शहर से चुनाव लड़ने के लिए पूरी बिसात बिछा चुके हैं। चंबा से भाजपा विधायक पवन नैयर 70 साल के हैं और वह भी दोबारा विधायक बनने के लिए इन दिनों खूब पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed