फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal news: beti anmol scholarship in himachal pradesh

Scholarship: छात्रवृत्ति योजना में बेटियों से खेल, सात साल से नहीं बढ़ा एक पैसा

Wed, 03 Aug 2022 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Aug 2022 12:20 PM IST
सार

महिला और बाल विकास विभाग की निदेशक रुपाली ठाकुर ने कहा कि बेटी अनमोल छात्रवृत्ति योजना में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
himachal news: beti anmol scholarship in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश की बेटियों से खेल हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में हजारों की वृद्धि की है, लेकिन महिला और बाल विकास विभाग के सौजन्य से बेटियों को दी जाने वाली बेटी है अनमोल छात्रवृत्ति योजना में कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। 30 जुलाई को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की महर्षि वाल्मीकि, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय छात्रवृत्ति योजना आदि में नौ हजार तक की वृद्धि की गई है। बेटियों को 29 जुलाई 2015 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर छात्रवृत्ति में 50 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसके बाद छात्रवृत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन


बेटियों को पहली कक्षा से स्नातक तक और एमबीबीएस, विधि स्नातक, इंजीनियर के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए छात्रवृत्ति 450 रुपये शुरू होकर अधिकतम 5,000 सालाना रुपये है। बेटियों को आशा थी कि सरकार उनकी छात्रवृत्ति भी बढ़ाएगी। उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलाक्षी शर्मा, रूपाक्षी, प्रियंजल, सृष्टि, दिया शर्मा, दीपा, बंदना ने सरकार से उनकी भी छात्रवृत्ति में वृद्धि करने की मांग की है। महिला और बाल विकास विभाग की निदेशक रुपाली ठाकुर ने कहा कि बेटी अनमोल छात्रवृत्ति योजना में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है। अगर शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति में वृद्धि की है तो बेटियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed