{"_id":"619a7b5996ccc73bed08bfc1","slug":"himachal-news-arif-khan-qualified-for-winter-olympics-2022-beijing","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: मनाली में ट्रेनिंग लेने वाले आरिफ ने विंटर ओलंपिक में किया क्वालिफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: मनाली में ट्रेनिंग लेने वाले आरिफ ने विंटर ओलंपिक में किया क्वालिफाई
Sun, 21 Nov 2021 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:32 PM IST
सार
स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सचिव जनरल रूप चंद नेगी ने कहा कि आरिफ का अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान सहित मनाली और सोलंगनाला की ढलानों से गहरा नाता रहा है। उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय आरिफ खान चार वर्ष की आयु से ही स्कीइंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विंटर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले आरिफ खान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजिंग में फरवरी 2022 में होने जा रहे शीतकालीन ओलंपिक में कश्मीर के आरिफ खान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुलमर्ग के आधार शिविर टंगमर्ग के रहने वाले आरिफ के ओलंपिक में क्वालिफाई करने पर मनाली में खुशी का माहौल है। वह बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के एकमात्र स्की खिलाड़ी हैं। भारतीय एथलीट आरिफ खान ने बीजिंग ओलंपिक 2022 के लिए पांच दौड़ में से चार दौड़ में क्वालिफाई किया है। यह भारत और स्की और स्नो बोर्ड भारत के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सचिव जनरल रूप चंद नेगी ने कहा कि आरिफ का अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान सहित मनाली और सोलंगनाला की ढलानों से गहरा नाता रहा है। उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय आरिफ खान चार वर्ष की आयु से ही स्कीइंग कर रहे हैं। वह कश्मीर के गुलमर्ग के रहने वाले हैं। उनके पिता यासीन खान गुलमर्ग में एक स्की स्टोर है। वह वहां घूमने आने वाले पर्यटकों के अलावा स्कीइंग के लिए बतौर गाइड भी सेवाएं देते हैं। आरिफ ने स्कीइंग अपनी दुकान के बाहर ही शुरू की थी।
विज्ञापन
12 साल की उम्र में जीती थी नेशनल चैंपियनशिप
आरिफ ने 12 साल की उम्र में पहली बार नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने लगातार तीन वर्ष तक यह प्रतियोगिता जीती थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में उन्होंने पहली बार एशियन एल्पाइन स्की चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। नेगी ने बताया कि आरिफ खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस मुकाम तक जा पहुंचे। आरिफ खान की इस सफलता का श्रेय हिमाचल सरकार को भी जाता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने आरिफ खान को बधाई दी है।
विज्ञापन