फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: argument between cabinet minister ramlal markanda and bjp st morcha pradesh adhyaksh jwahar sharma

हिमाचल: मुख्यमंत्री के सामने ही मंत्री और एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के बीच धक्कामुक्की

Sun, 29 Aug 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Aug 2021 07:51 PM IST
सार

वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे को धक्का देते और बहस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम भी तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और जवाहर शर्मा के साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal News: argument between cabinet minister ramlal markanda and bjp st morcha pradesh adhyaksh jwahar sharma
रामलाल मारकंडा और जवाहर शर्मा ने बहस के दौरान लगाए एक-दूसरे को धक्के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लाहौल दौरे ने जिला भाजपा के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई को हवा दे दी। दौरे के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री के सामने ही तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर शर्मा के बीच आपस में कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।  घटना के बाद जिला भाजपा में गुटबाजी की चिंगारी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन


वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे को धक्का देते और बहस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम भी तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और जवाहर शर्मा के साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर सीएम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जवाहर शर्मा ने कहा कि जब सीएम के स्वागत के लिए एसटी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान मंत्री रामलाल मारकंडा ने उन्हें धक्का मार दिया।
विज्ञापन


इस पर मोर्चा के पदाधिकारी भड़क उठे। उन्होंने इसके बारे में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सूचित कर दिया है। जिला भाजपा महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन जवाहर गुट ने प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते मुख्यमंत्री को घेर लिया। जवाहर शर्मा ने कैबिनेट मंत्री को धक्का मारा। संजीव ने कहा कि जवाहर गुट में कई ऐसे भी लोग शामिल थे, जिनके पास भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि उन्हें किसी ने पीछे से खींचा था। इस दौरान जवाहर शर्मा उनके आगे आ गए और मैंने उन्हें पीछे हटने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed