फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Approval to cabinet note Tribal status for hatti community of himachal pradesh

Hatti Community: कैबिनेट नोट को हरी झंडी, हाटी समुदाय को जल्द मिल सकता है जनजातीय दर्जा

Thu, 21 Jul 2022 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 02:08 PM IST
सार

केंद्रीय जनजातीय विभाग ने हिमाचल सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट नोट को विभिन्न विभागों की संस्तुति के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal News: Approval to cabinet note Tribal status for hatti community of himachal pradesh
हाटी समुदाय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जल्द जनजातीय दर्जा मिल सकता है। यही नहीं, गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल सकता है। हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जनजातीय विभाग ने हिमाचल सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट नोट को विभिन्न विभागों की संस्तुति के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इन विभागों की संस्तुति मिलने के बाद इसे केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। वर्तमान में मानसून सत्र जारी है और इस दौरान जब भी केंद्रीय कैबिनेट की जैसे ही बैठक होती है, उसमें इस प्रस्ताव को चर्चा के लिए लाया जाएगा। चर्चा के बाद केंद्रीय कैबिनेट सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजाति और गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दे सकती है।
विज्ञापन


यदि इसे जौनसार बाबर की तर्ज पर अनुच्छेद 342 के तहत कैबिनेट पारित करती है तो यह अध्यादेश राष्ट्रपति की संस्तुति से भी लागू हो सकता है। कैबिनेट इसे लोकसभा के मानसून सत्र में भी चर्चा के लिए ले जा सकती है। हाटी समुदाय 1967 से जनजातीय दर्जा देने की मांग करता आ रहा है, क्योंकि इसी वर्ष केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जौनसार बाबर को जनजातीय दर्जा दे दिया था। जौनसार बाबर और गिरिपार क्षेत्र के मध्य में  टौंस नदी ही है। इसे आधार बनाते हुए हाटी समुदाय भी ट्राइबल का दर्जा मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख की आबादी होगी लाभान्वित
केंद्र सरकार यदि गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देती है तो इससे जिला सिरमौर की 156 पंचायतों की तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी। हाटी समुदाय की आबादी सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा शिमला, सोलन व चौपाल आदि क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में रहती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले यदि यह मांग पूरी होती है तो भाजपा को इसका लाभ हो सकता है।  


केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन शास्त्री ने कहा कि इस तरह की जानकारी मिली है। जल्द ही गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख हाटियों को जनजातीय दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाटी समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह से मिला था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा था कि जौनसार बाबर की तर्ज पर गिरिपार के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा जल्द दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed