{"_id":"634fee8252a8f202d3753dd8","slug":"himachal-news-apply-for-vacant-800-b-ed-seats-in-private-colleges-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: बीएड की खाली चल रहीं 800 सीटों के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: बीएड की खाली चल रहीं 800 सीटों के लिए करें आवेदन
Wed, 19 Oct 2022 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:03 PM IST
सार
21, 22 और 23 अक्तूबर तक कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। मैनेजमेंट कोटा के लिए भी इन्हीं तीन दिनों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश भर के बीएड कॉलेजों में सत्र 2022-23 के लिए खाली रही 800 सीटों के लिए ऑन स्पॉट राउंड में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी। खाली रही सीटों का कॉलेज वार ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थी इसे अपने लागइन आईडी के माध्यम से भी देख सकेंगे। विवि की बीएड काउंसलिंग और प्रवेश कमेटी के सदस्य प्रो. अजय अत्री ने बताया कि इन 800 सीटों के लिए विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में जाकर आवेदन करेगा।
विज्ञापन
जिन्होंने पहले काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें पंजीकरण की फीस के साथ आवेदन करना होगा। 21, 22 और 23 अक्तूबर तक कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। मैनेजमेंट कोटा के लिए भी इन्हीं तीन दिनों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 27 को आठ सौ सीटों के साथ मैनेजमेंट कोटा की सीटों को भरने के लिए मेरिट सूची कॉलेज जारी करेंगे।
विज्ञापन
17 से 29 तक संबंधित कॉलेजों में मेरिट आधार पर प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस स्पॉट एडमिशन राउंड में 800 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी पात्र होंगे, मैनेजमेंट कोटा के लिए पहले की तरह से आवश्यक शर्तें लागू रहेगी। प्रो. अत्री ने साफ किया कि इस ऑन स्पॉट राउंड में पहले से बीएड में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सीटोें को शिफ्ट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन