{"_id":"637210218b5ea61d7a693d1a","slug":"himachal-news-america-citizen-missing-while-trekking-on-guna-devi-temple-trek-mcleod-ganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज: ट्रैकिंग पर निकले अमेरिकी नागरिक का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज: ट्रैकिंग पर निकले अमेरिकी नागरिक का एक हफ्ते बाद भी सुराग नहीं
Mon, 14 Nov 2022 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:04 PM IST
सार
मैक्समिलियन लोरेंज सात नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला था। अगले ही दिन उसने संदेश भेजा कि वह रास्ता भटक गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नड्डी गांव के पास गुना माता ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकला एक विदेशी पर्यटक लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि यह पर्यटक करीब एक सप्ताह पहले से लापता है। इसकी तलाश मैक्लोडगंज पुलिस टीम कर रही है। सोमवार को ड्रोन और स्थानीय टूरिस्ट गाइडों का सहयोग भी लिया गया।
विज्ञापन
लापता पर्यटक की पहचान अमेरिका के मैक्समिलियन लोरेंज के तौर पर हुई है। विदेशी पर्यटक करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के आरा कैंप में ठहरा हुआ था और सात नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला था। अगले ही दिन उसने संदेश भेजा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्लोडगंज पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके बाद कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गए। एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। अभी तक लापता विदेशी ट्रैकर का कोई पता नहीं चल पाया है। थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता ट्रैकर को ढूंढने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इसके अलावा तीन टीमें सैलानी को ढूंढने में लगाई गई हैं।
विज्ञापन