{"_id":"602943e98ebc3e1cbb421226","slug":"himachal-news-5th-to-12th-regular-classes-from-today-in-himachal-pradesh-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में 5वीं से 12वीं की आज से लगेंगी नियमित कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में 5वीं से 12वीं की आज से लगेंगी नियमित कक्षाएं
Mon, 15 Feb 2021 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:09 AM IST
सार
school reopen news himachal
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शीतकालीन स्कूलों में भी 5वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित स्कूल खुल जाएंगे। इससे पहले 1 फरवरी, 2021 से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने एसओपी के तहत कक्षाएं लगाने के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में आने के लिए विद्यार्थियों पर कोई दबाव नहीं होगा। हाजिरी की अनिवार्यता भी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए हर कक्षा के लिए लंच ब्रेक का समय अलग-अलग तय किया है। विद्यार्थियों के स्कूलों में आने और जाने का समय भी अलग रहेगा। इसमें 10 से 15 मिनट का अंतर रखा गया है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रिंसिपलों ने माइक्रो प्लान तैयार किया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों के माइक्रो प्लान को शिक्षा निदेशालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर विद्यार्थियों को बुलाने की योजना भी कई स्कूलों ने बनाई है। स्कूलों में अभी प्रार्थना सभाएं नहीं होंगी और न ही खेलकूद के पीरियड लगेंगे। किसी कक्षा में अधिक विद्यार्थी हैं तो उन्हें निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अलग-अलग कमरों में बैठाया जाएगा। फेस मास्क पहनकर ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन