फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: 3312 bed reserve for covid 19 patients in himachal pradesh hospitals

Himachal News: कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में 3312 बेड रिजर्व, 27 मरीज भर्ती

Mon, 26 Dec 2022 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 10:36 AM IST
सार

प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा प्रतिदिन कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के सैंपल बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
himachal news: 3312 bed reserve for covid 19 patients in himachal pradesh hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए हिमाचल सरकार तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में 3,312 बेडों को रिजर्व रखा गया है। 303 आईसीयू, 2,275 ऑक्सीजन सुविधा वाले और 734 सामान्य बेडों का प्रबंध किया गया है। ऑक्सीजन सुविधा वाले और आईसीयू बेडों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


सूबे के अस्पतालों में फिलहाल कोरोना के 27 मरीज भर्ती हैं। प्रतिदिन औसत पांच से सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रशासन को परिसरों में भीड़ न जुटने देने के निर्देश दिए हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों के साथ एक तीमारदार रखने को कहा गया है। गंभीर मरीजों से किसी को भी न मिलने की हिदायत दी गई है। ओपीडी काउंटर में भी ज्यादा समय तक खड़े न रहने देने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा प्रतिदिन कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना के सैंपल बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडा ने कहा कि हिमाचल में स्थिति सामान्य है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अस्पतालों में इंतजाम किए गए हैं। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की सप्लाई भेजी गई है। इसके अलावा सैनिटाइजर, मास्क आदि कोरोना से बचने के जरूरी उपकरणों की सप्लाई की गई है। उन्होंने लोगों से बूस्टर डोज लगाने की अपील भी की है। 


बस अड्डों, पर्यटन स्थलों में रैंडम सैंपलिंग के निर्देश
हिमाचल के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों में रैंडम सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के सैंपल जांच करने के लिए दिल्ली भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed