{"_id":"6044dcc654440f794c71d356","slug":"himachal-news-250-ventilators-for-six-medical-colleges-and-zonal-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में लगेंगे 250 वेंटिलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में लगेंगे 250 वेंटिलेटर
Sun, 07 Mar 2021 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
वेंटिलेटर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों और सभी जोनल अस्पतालों में 250 और वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने प्रदेश को और वेंटिलेटर दिए हैं। इनको अस्पतालों में लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा है। प्रदेश में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। 15 दिन पहले जहां प्रदेश में प्रतिदिन 40 से कम मामले दर्ज किए जा रहे थे, वहीं अब 70 से 80 मामले आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कोरोना को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
बाकायदा इसके लिए जिला उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, सीएमओ को अलर्ट किया गया है। यही नहीं, जल्द ही सरकार मंत्रिमंडल की बैठक करने जा रही है। इसमें कोरोना को लेकर बंदिशों पर फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि वेंटिलेटर लगाने के लिए मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पहले भी प्रदेश को 500 वेंटिलेटर दिए थे। इन वेंटिलेटरों को मेडिकल कॉलेजों और कोरोना सेंटरों में लगाया गया था।
विज्ञापन
फिर तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंचायतों में भी पंजीकरण केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है ताकि लोग यहां अपना पंजीकरण करवाकर वैक्सीन लगवा सकें।
विज्ञापन