{"_id":"6288a598d5b8ee56df16f534","slug":"himachal-news-233-test-free-in-himachal-goivt-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में आज से मुफ्त होंगे 233 टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में आज से मुफ्त होंगे 233 टेस्ट
Sat, 21 May 2022 02:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 May 2022 02:12 PM IST
सार
प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 233 टेस्ट निशुल्क होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में शनिवार शाम पांच बजे से मरीजों के 233 टेस्ट निशुल्क होंगे। अस्पतालों में सेवाएं दे रही एसआर लैब शाम पांच बजे हट जाएगी। इसके स्थान पर पुणे की कंपनी मरीजों को टेस्ट सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 20 दिनों के भीतर कंपनी अस्पताल परिसरों में आधारभूत ढांचा विकसित कर देगी।
विज्ञापन
जब तक कंपनी अधिकारियों को आधारभूत ढांचा स्थापित नहीं हो जाता, तब तक कंपनी के कर्मचारी सैंपल चंडीगढ़ जांच के लिए भेजेंगे। इसके लिए कंपनी की ओर से 8 से 10 गाड़ियां लगाई जाएंगी। कंपनी ने प्रतिदिन मरीजों को रिपोर्ट देने का दावा किया है। यह सेवाएं प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही यह सुविधा थी, लेकिन अब सभी मरीजों को निशुल्क टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद ने कहा कि आज से पुणे की कंपनी मरीजों के निशुल्क टेस्ट करवाने का काम संभालेगी।
विज्ञापन