फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 19 judicial officers transferred in Himachal, know who is posted where

Himachal News: हिमाचल में 19 न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, जानिए किसे कहां तैनात किया

Sat, 22 Mar 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

हिमाचल न्यायिक अकादमी के निदेशक योगेश जसवाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal News: 19 judicial officers transferred in Himachal, know who is posted where
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 19 न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन सभी को 4 अप्रैल से पहले ज्वाइनिंग देनी होगी। हिमाचल न्यायिक अकादमी के निदेशक योगेश जसवाल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी राजेश तोमर को परिवहन अपील प्राधिकरण हमीरपुर नियुक्त किया है। हाईकोर्ट के न्यायिक रजिस्टर पारस डोगरा को मंडी भेजा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहन हंसराज को निदेशक हिमाचल न्यायिक अकादमी घंडल स्थानांतरित किया है। राजेश तोमर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी को अध्यक्ष-सह-सदस्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण हमीरपुर में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


पारस डोगरा रजिस्ट्रार हाईकोर्ट को जिला सत्र न्यायाधीश मंडी, नितिन कुमार निदेशक हिमाचल न्यायिक अकादमी शिमला के स्थानांतरण एवं नियुक्ति को रद्द कर उन्हें पारिवारिक न्यायालय मंडी भेजा है। पंकज शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोहडू को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया है। अनिल कुमार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-तीन कांगड़ा को रोहडू, निरंजन सिंह वरिष्ठ सिविल जज अंब को शिमला, अशोक कुमार वरिष्ठ सिविल जज शिमला को कसौली भेजा गया है। गौरव कुमार वरिष्ठ सिविल जज रामपुर बुशहर को पालमपुर, प्रशांत नेगी को कसौली से अंब, बलजीत को नूरपुर से रामपुर भेजा है। दीपाली गंभीर एक नूरपुर, विशाल तिवारी को आनी से पांवटा साहिब, शाविक घाई को आनी को पांवटा साहिब भेजा है। अनुलेखा तंवर को ऊना, प्रियंका देवी को आनी, गीतिका यादव को मंडी और टीना मल्होत्रा को हमीरपुर भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed