फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 17550 free electricity connections under Mukhya Mantri Roshni Yojana

प्रदेश में 17,550 परिवारों को मिलेंगे मुफ्त बिजली कनेक्शन

Sun, 07 Feb 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Feb 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 17550 free electricity connections under Mukhya Mantri Roshni Yojana
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में 17,550 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना के तहत 13.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 35,000 रुपये से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन


बिजली लोड की आवश्यकता दो किलोवाट या इससे कम होनी चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्ड धारकों और अंत्योदय अन्न योजना में शामिल परिवार भी इसका लाभ उठा सकते हैं। लाभार्थी के पास आवेदन के समय बीपीएल कार्ड, आय प्रमाण पत्र और पहचान पत्र होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता मनदीप सिंह ने बताया कि सिरमौर जिला में तीन हजार गरीब परिवारों को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिला के तीनों विद्युत मंडलों में 818 जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिया गया है। नाहन में 159, पांवटा साहिब में 201 और राजगढ़ विद्युत मंडल में 458 परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed