फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 16 students will take part in pariksha pe charcha 2021 with pm narendra modi

निजी स्कूलों से नौ, सरकारी के सात विद्यार्थी करेंगे पीएम से चर्चा

Wed, 24 Mar 2021 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 16 students will take part in pariksha pe charcha 2021 with pm narendra modi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में ऑनलाइन संवाद करने के लिए हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के नौ और सरकारी स्कूलों के सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कांगड़ा के नौ, शिमला के तीन, ऊना के दो और चंबा-हमीरपुर के एक-एक विद्यार्थी का चयन हुआ है। इनके अलावा दो अभिभावक और दो शिक्षक भी ऑनलाइन परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


एससीईआरटी सोलन ने प्रदेश से 16 विद्यार्थियों, दो शिक्षकों और दो अभिभावकों का चयन किया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से 8588 ने पंजीकरण कराया था। सरकारी स्कूलों से सिर्फ 90 और निजी स्कूलों के 6705 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। कोरोना संकट के चलते इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी विद्यार्थियों को तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग कंपीटीशन पास करने वाले विद्यार्थियों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम मार्च अंत में होना संभावित है। प्रदेश से 6795 विद्यार्थियों, 1223 शिक्षकों और 570 अभिभावकों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 16 विद्यार्थियों का हुआ है चयन
ऊना से तनुज और कनिका, शिमला से आर्य वर्मा, नेहा मिश्रा, स्नेहा शर्मा, चंबा से नितिन शर्मा, हमीरपुर से कार्तिक चौधरी और कांगड़ा से महक राणा, प्रीतिका, सी मधुशालिनी, अंकिता शर्मा, शामया मुखिया, मनस्वीन कैथ, आदित्य चौहान, अखिल और महक राणा। इनके अलावा शिक्षकों में शैला दत्त और निधि मिन्हास, अभिभावकों में मीना कुमारी और वनिता शर्मा का चयन हुआ है।


अप्रैल में विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री जयराम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में कार्यक्रम करने की तैयारियों में शिक्षा निदेशालय जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed