फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: 110 new ayurvedic doctors will be appointed in first week of august

Himachal: अगस्त के पहले सप्ताह में मिलेंगे 110 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर

Fri, 22 Jul 2022 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Jul 2022 11:57 AM IST
सार

प्रदेश में करीब 1200 आयुर्वेद हेल्थ सेंटर हैं। अभी करीब 800 सेंटरों में डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। जल्द 1,000 आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी।

विज्ञापन
himachal news: 110 new ayurvedic doctors will be appointed in first week of august
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को अगस्त के पहले सप्ताह में 110 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर मिलेंगे। आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में बैचवाइज डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। जिलों से आयुर्वेद निदेशालय में इस बाबत रिकॉर्ड पहुंच गया है। इन दिनों बैचवाइज भर्ती की औपचारिकताएं पूरी करने में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी जुटे हैं। सीधी भर्ती से राज्य लोकसेवा आयोग को आयुर्वेद डॉक्टरों के 110 पद भरने की फाइल भी भेज दी गई है।

विज्ञापन


कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आयुर्वेद विभाग में 220 डॉक्टरों की भर्ती करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में आयुर्वेद विभाग ने 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि अगस्त के पहले सप्ताह में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले 110 डॉक्टरों के पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब 1200 आयुर्वेद हेल्थ सेंटर हैं। अभी करीब 800 सेंटरों में डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। जल्द 1,000 आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी। आयुर्वेद सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्तियां की जा रही हैं। बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सीधी भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग को मंजूर हुआ 88 करोड़ का बजट
केंद्र सरकार ने हिमाचल आयुर्वेद विभाग को वर्ष 2022-23 के लिए 88 करोड़ का वार्षिक प्लान मंजूर किया है। विभाग को पहली बार इतनी अधिक राशि केंद्र की ओर से मंजूर की गई है। इससे पहले 15 से 18 करोड़ मंजूर होते रहे हैं। 88 करोड़ के बजट से आयुर्वेद हेल्थ सेंटरों में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। पंचकर्मा का अस्पतालों में विस्तार किया जाएगा। आयुष वेलनेस सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed