{"_id":"5a4354fc4f1c1b0d788b539a","slug":"himachal-new-cm-jairam-thakur-statement-in-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के नए सीएम जयराम ठाकुर हुए भावुक, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के नए सीएम जयराम ठाकुर हुए भावुक, जानिए वजह
टीम डिजिटल/ शिमला
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम जयराम ठाकुर अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत खुशी होती अगर आज पिताजी साथ होते। जयराम ने कहा- एक साल पहले वो हमे छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि माताजी अस्वस्थ है, पर उनका आर्शिवाद हमेशा रहा है ओर ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जयराम ने कहा कि लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है, हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार ने सता संभाल ली है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए भव्य समारोह में जयराम ठाकुर के राजतिलक के साथ 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंतत्री मौजूद रहे।