फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal new cm jairam thakur ministers list issued

जयराम ठाकुर की टीम तय, यहां जानिए कौन बना मंत्री कौन हुआ बाहर

Wed, 27 Dec 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Wed, 27 Dec 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
 himachal new cm jairam thakur ministers list issued

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा शासित राज्यों के  मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंतत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत विभिन्न राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रीमंडल में इनको मिली जगह

 himachal new cm jairam thakur ministers list issued

हिमाचल की नई सरकार में सीएम जयराम ठाकुर के मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि मंत्रीमंडल में छह नए चेहरों को जगह दी गई हैं। देर रात तक चली माथापच्ची के बाद जयराम ठाकुर की टीम भी तय हुई। 

जिन लोगों को टीम जयराम में जगह मिली है, उनमें सुरेश भारद्वाज, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, विपिन सिंह परमार, डॉ. राजीव सहजल, गोविंद सिंह ठाकुर व विक्रम सिंह शामिल हैं।

वहीं धर्मशाला से भाजपा विधायक और किशन कपूर को अंतिम समय पर मंत्री पद के लिए चुना गया। वह शांता खेमे से आते हैं और पूर्व कांग्रेस मंत्री सुधीर शर्मा को हराकर विधायक बने है। किशन कपूर पहले भी मंत्री रहे हैं।

बड़ी बात ये है कि जयराम की टीम में महेंद्र ठाकुर, सरवीण चौधरी और किशन कपूर को छोड़कर सभी नए चेहरे शामिल किए गए है। नए चेहरों  में डा. राजीव सहजल, विक्रम सिंह, डा. रामलाल मार्कंडेय,  विपिन स‌िंह परमार, वीरेंद्र कंवर, गोविंद स‌िंह आदि शामिल है।

इनका हुआ पत्ता साफ

 himachal new cm jairam thakur ministers list issued

हिमाचल की नई सरकार में कई पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ हो गया है। मंत्री पद की रेस से जुब्‍बल कोटखाई के विधायक और पूर्व में बागवानी मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा को मंत्री नहीं बनाया गया है, जोकि एक बड़ा झटका है। इनकी जगह जिला ‌शिमला से सुरेश भारद्वाज को मंत्री बनाया गया है। 

इसी तरह पूर्व में मंत्री रहे भजपा विधायक रमेश ध्वाला को भी मंत्री पद नहीं मिला। रमेश ध्वाला पूर्व में खाद्य आपूर्ति मंत्री पद पर रहे हैं। हालांकि किशन कपूर को मंत्री बनाया गया हैं।

वहीं सरकार सरकार के बनते ही अतिरिक्‍त मुख्य सचिव मनीषा नंदा को सीएम जयराम ठाकुर का प्रधान सचिव नियुक्‍त किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है। मनीशा नंदा प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

राजीव बिंदल को मिला ये पद

 himachal new cm jairam thakur ministers list issued

वहीं नाहन से भाजपा विधायक राजीव बिंदल को मंत्री तो नहीं बनाया है। उनकी ताजपोशी विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर हुई। बिंदल पूर्व में स्वास्‍थ्य मंत्री रहे हैं और प्रदेश के बड़े नेता माने जाते हैं। 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री पद के लिए उनका नाम नहीं आने से हर कोई ये मान रहा था ‌ कि बिंदल का पत्ता साफ हो गया है। लेकिन समारोह के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच डा. राजीव बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्‍त किया गया। इसको लेकर भाजपा की ओर से ईमेल जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed