फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Murder of a person living in a live in relationship with his wife, accused husband arrested

हिमाचल: दूसरे की पत्नी के साथ लिव इन में रह रहे व्यक्ति की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 09:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी,बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 09:20 AM IST
सार

 हरिपुर संडोली में बुधवार को पत्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे एक व्यक्ति की महिला के पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Himachal: Murder of a person living in a live in relationship with his wife, accused husband arrested
व्यक्ति की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित हरिपुर संडोली में बुधवार को पत्नी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे एक व्यक्ति की महिला के पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी रविंद्र सहानी निवासी रघुनाथपुरी, जिला बैसाखी, बिहार का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने कालका रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि अर्की तहसील के जयनगर गांव का रहने वाला नेमी चंद (35) पुत्र नराता राम हरिपुर संडोली में किराये के मकान में रहता था। इसके साथ एक प्रवासी महिला पिछले कई सालों से लिव इन में रह रही थी। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसका पति रविंद्र उससे अलग रहता था। रविंद्र बुधवार को नेमी चंद के कमरे में आया और सो रहे नेमी चंद के सिर व मुंह पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला दूसरे कमरे में सोई हुई थी।
विज्ञापन


शोर सुनकर जब वह वहां आई तो उसका आरोपी पति वहां से भाग गया। महिला ने बद्दी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक नेमीचंद की मौत हो चुकी थी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से फरार आरोपी को कालका रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।महिला और आरोपी पति के चार बच्चे हैं। चारों अपने मां-बाप के साथ नहीं रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed