{"_id":"5d653fd48ebc3e014a687874","slug":"himachal-mp-anurag-thakur-asked-for-a-train-from-una-to-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर ने ऊना से अमृतसर के लिए मांगी ट्रेन, संसद में उठाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने ऊना से अमृतसर के लिए मांगी ट्रेन, संसद में उठाया मामला
Tue, 27 Aug 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और केंद्र सरकार में वित्त और कॉरपोरेट विभाग के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रेल से जुड़े अनेक मसलों को उठाया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्रालय के समक्ष गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरु नानक देव के वंशजों की भूमि ऊना से अमृतसर के लिए ट्रेन का विस्तार मांगा है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल से अमृतसर के लिए ट्रेन चलती है जिसका विस्तार ऊना के लिए होना चाहिए। इससे दोनों गुरु नगरियां आपस में जुड़ पाएंगी। नांदेड़ साहिब ट्रेन को सप्ताह में दो बार चलाने का मामला भी उठाया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने ऊना से हमीरपुर रेल लाइन के कार्य को भी अगले चरण में ले जाने का मामला उठाया है। चंडीगढ़ से अजमेर तक चलने वाले गरीब रथ को भी अंब तक विस्तार मिले इसका मामला भी उठाया गया है।