Ranji Trophy: अंकित कलसी और ऋषि धवन के दम पर जीत की ओर बढ़े हिमाचल के कदम
धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अंकित कलसी और कप्तान ऋषि धवन के दम पर हिमाचल ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पहली पारी में मेहमानों को 85 रन पर समेटने के बाद हिमाचल के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 436 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इधर, दूसरी पारी में पुडुचेरी ने एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। हिमाचल के पास अभी भी 292 रन की मजबूत बढ़त है।
पुडुचेरी पर हार का खतरा मंडरा गया है। शुक्रवार को दो विकेट पर 147 रन से आगे खेलते हुए हिमाचल के बल्लेबाजों ने 436 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद कप्तान ऋषि धवन ने पहली पारी घोषित कर दी और पहली पारी में 351 रन की बढ़त भी हासिल कर ली। हिमाचल की ओर बल्लेबाज अंकित कलसी ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 105 रन बनाए। कप्तान ऋषि धवन ने 70 रन बनाए। इसके अलावा अमित कुमार ने 30 रन, मयंक डागर ने 42 रन बनाए। जबकि वैभव अरोड़ा ने नाबाद 23 और दिवेश शर्मा ने नाबाद 20 रन बनाए।
पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव यादव ने हिमाचल के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। अलावा अंकित शर्मा ने दो और अमन खान, सागर उदेशी ने एक-एक विकेट हासिल किया। इधर, दूसरी पारी में पुडुचेरी की टीम को मात्र दस रन के स्कोर पर हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन ने पहला झटका दिया। उन्होंने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर अजय रोहेर को पगबाधा आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पुडुचेरी की टीम ने एक विकेट पर 59 बना लिए। वी गंगाश्रीधर 35 रन ओर अमन खान 24 रन बनाकर क्रीज पर टीके हुए हैं।
रन रणजी ट्रॉफी में बनाने वाले तीसरे हिमाचली बने प्रशांत
हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम से प्रशांत चोपड़ा रणजी ट्रॉफी में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे हिमाचली क्रिकेटर बने गए है। प्रशांत चोपड़ा अपने 79 मैच में अपने पांच हजार रन पूरे किए। इससे पहले हिमाचल से राजीव नैय्यर और पारस डोगरा ने 5 हजार रन के आंकड़े को पार किया है। प्रशांत चोपड़ा ने रणजी में सबसे अधिक 338 रन की पारी खेली है। 19 विकेट भी चटकाए हैं।
पड्डल में फिर लौटेगा रणजी ट्रॉफी का जमाना
क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। पड्डल मैदान में रणजी मैच हो सकते हैं। वीरवार को प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अवनीश परमार ने मैदान का निरीक्षण किया। मैदान की हालत पर चिंता भी जताई। उन्होंने मैदान में बनी क्रिकेट पिच का निरीक्षण किया। कहा कि इसमें काफी सुधार की आवश्यकता है। पिच को लेकर इन दिनों मिट्टी मैदान में पहुंच चुकी है। अब रोलिंग करने का कार्य शुरू किया जाएगा। सचिव ने कहा कि पिच के उचित रखरखाव को लेकर जिला प्रशासन से भी जल्द वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि पड्डल मैदान में पहले भी दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी हो चुके हैं। इस मैदान से निकले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। अवनीश परमार ने बताया कि जल्द पड्डल मैदान में पिच को फिर से तैयार किया जाएगा ताकि रणजी ट्रॉफी के मुकाबले यहां हो सकें।
वीरेंद्र सहवाग, अजहरूदीन और श्रीकांत खेल चुके हैं यहां
पड्डल मैदान में आखिरी मैच 2001-02 में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ था। वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों के नाम शतक लगाने का भी रिकॉर्ड रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन, कृष्णमचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर, विक्रम राठौर जैसे खिलाड़ी इस मैदान में खेल चुके हैं।