फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal mosque row update: Devbhoomi Sangharsh Samiti Hanuman Chalisa recitation in temples today

Himachal Mosque Row: भाजपा नेत्रियों से चौकी में पूछताछ, बाहर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ; 6 को आंदोलन की तैयारी

Fri, 04 Oct 2024 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

शुक्रवार को भाजपा की तीन नेत्रियों से संजौली पुलिस चौकी में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी संजौली पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। समिति ने पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए समिति सदस्यों समेत मौके पर जमा हुए लोगों ने संजौली पुलिस चौकी के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया। 

विज्ञापन
Himachal mosque row update: Devbhoomi Sangharsh Samiti   Hanuman Chalisa recitation in temples today
देवभूमि संघर्ष समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजौली मस्जिद से जुड़े प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली भाजपा की तीन नेत्रियों को पुलिस ने शुक्रवार को संजौली पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए तलब किया। अपर ढली पार्षद कमलेश मेहता, भाजपा नेत्री सिमी सूद और कल्पना शर्मा ने शुक्रवार शाम करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन


शाम 5:00 बजे तक भी जब तीनों नेत्रियां चौकी से बाहर नहीं आईं तो इनके परिजन यहां पहुंच गए। वहीं, देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी संजौली पुलिस चौकी के बाहर जमा हो गए। समिति ने पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए समिति सदस्यों समेत मौके पर जमा हुए लोगों ने संजौली पुलिस चौकी के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ कर दिया। पाठ के बाद देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि पुलिस बेवजह जनता को परेशान कर रही है। कई घंटे तक महिलाओं को थाने में बिठाया गया है जो गलत है। पूछा कि क्या ये उग्रवादी है। कहा कि पुलिस हुक्मनामे की जगह फोन से पूछताछ के लिए लोगों को बुला रही है। लोग सहयोग कर रहे हैं और पूछताछ के लिए आ रहे हैं। लेकिन पुलिस घंटों थाने में बिठा रही है।
विज्ञापन

 

छह को बनाएंगे रणनीति, जेल भरने की चेतावनी
देवभूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि यदि शनिवार को उनके पक्ष में फैसला नहीं आया तो वह रविवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलन को लेकर रविवार को फैसला लेंगे। कहा कि अब परिवार के सभी लोग सड़कों पर आएंगे। यही नहीं, पशुओं को भी सड़क पर लाएंगे। गौरतलब है कि देवभूमि संघर्ष समिति ने सभी मंदिरों में वीरेंद्र परमार के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए थे। 28 सितंबर को हमीरपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र परमार की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed