फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal ministers are not leaving ration subsidy

जनता को बताया सब्सिडी छोड़ दी, रिकार्ड में राशन ले रहे मंत्री

Tue, 10 Apr 2018 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 10 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
himachal ministers are not leaving ration subsidy

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कैबिनेट मंत्री हर मंच से जनता को राशन की सब्सिडी छोड़ने की बात कर रहे हैं। असलियत यह है कि रिकार्ड में विभाग की ओर से मंत्रियों और अफसरों के लिए सस्ता राशन अलॉट हो रहा है। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने रिकार्ड में सब्सिडी छोड़ी है। विभाग के पास इनका लिखित में पत्र और फॉर्म आया है। इनके सस्ते राशन का कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हर महीने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा, चावल, तीन दालें, दो तेल, नमक और चीनी मुहैया कराई जा रही है। बाजार मूल्य की अपेक्षा इनके दाम 20 से 50 फीसदी कम हैं। मंत्री, विधायकों के अलावा अफसर इस सस्ते राशन को लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश करते दौरान आश्वस्त किया था कि वह और उनके मंत्री कोई भी सब्सिडी का राशन नहीं लेंगे। स्वेच्छा से उन्होंने सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था। 

100 दिन सरकार की उपलब्धियों में फिर दोहराई सब्सिडी की बात

himachal ministers are not leaving ration subsidy

उन्होंने जनता से भी अपील की थी कि अगर कोई व्यक्ति राशन की सब्सिडी छोड़ना चाहता है तो वह विभाग को इस बारे सूचित कर सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सचिवालय में यह बात फिर दोहराई है।

सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मैंने और मंत्रियों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की साइट में सब्सिडी छोड़ने के लिए एक फॉर्म डाउनलोड किया है। इसमें लोग सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो विभाग को पत्र भेजकर भी इस बारे सूचित किया जा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed