फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Minister had purchase five and a half acres of land for 95 lakhs, revealed in vigilance investigation

हिमाचल: मंत्री ने 95 लाख में खरीदी थी साढ़े पांच करोड़ की जमीन

Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Minister had purchase five and a half acres of land for 95 lakhs, revealed in vigilance investigation
सांकेतिक तस्वीर

 जमीन खरीद मामले में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ हुई विजिलेंस की प्रारंभिक जांच (डिस्क्रीट वेरिफिकेशन) में पता चला है कि मंत्री ने करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की जमीन को 95 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा जांच अधिकारियों को एक करीबी के नाम खरीदी जमीन में साढ़े सात लाख नकद देने की भी जानकारी मिली है। ऐसे में संभव है कि भू सौदे की असली कीमत छुपाने को लाखों के काले धन का नकद लेनदेन किया गया। विजिलेंस ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है और मंत्री के भविष्य पर फैसला होना है।

विज्ञापन


दरअसल, मंत्री के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के दौरान पता चला है कि इन सौदों के दौरान हर नियम तोड़ा गया। दो लाख से ज्यादा के नकद लेनदेन पर रोक है, लेकिन जांच में पता चला है कि मंत्री ने करीबी के नाम एक जमीन का सौदा किया और करीब आठ लाख का नकद लेनदेन किया। संभव है कि ऐसा जमीन को लिखा पढ़ी में सस्ता दिखाने के लिए किया था। जिस जमीन का सर्किल रेट के हिसाब से दाम साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा बनता है और सामान्य तौर पर मार्केट रेट सर्किल रेट से ज्यादा होता है, उस जमीन को सर्किल रेट के पांचवें हिस्से के दाम पर खरीदा दिखाया गया। इससे सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हुआ और काले धन को भी एडजस्ट किए जाने की आशंका है। बता दें कि मंत्री के खिलाफ कांगड़ा के एक व्यक्ति ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय और विजिलेंस तक शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed