फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Mining mafia trapped in a ravine, police saved his life, then filed an FIR

हिमाचल: खड्ड में फंसा खनन माफिया, पुलिस ने बचाई जान, फिर दर्ज की एफआईआर

Sat, 30 Aug 2025 11:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

 प्रदेश पुलिस ने पहले बाढ़ में फंसे खनन माफिया की जान बचाई और उसके बाद उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Himachal: Mining mafia trapped in a ravine, police saved his life, then filed an FIR
खड्ड में फंसा खनन माफिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पहले बाढ़ में फंसे खनन माफिया की जान बचाई और उसके बाद उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। दरअसल, महादेव खड्ड में शुक्रवार तड़के अचानक बाढ़ आने से अवैध खनन करते समय छह लोग फंस गए। खड्ड में एक जेसीबी और तीन टिपर से खनन किया जा रहा था। बाढ़ आने से ये लोग अपने वाहनों की छत पर खड़े होकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। यह पहला मौका था, जब अवैध खनन करने वाले भागने की बजाय मदद मांगने लगे। शोर सुनकर लोगों ने दभोटा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एक जेसीबी और हाइड्रा से पानी का बहाव दूसरी ओर किया और इन चालकों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह पौने पांच बजे अचानक महादेव खड्ड में बाढ़ आ गई। खनन माफिया को बाढ़ का आभास नहीं था। खनन करने में व्यस्त थे। जब पानी ट्रक के ऊपर चढ़ गया तो जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। दभोटा पुलिस की देखरेख में नेक मोहम्मद और लक्की ने जेसीबी व हाइड्रा से पानी का बहाव दूसरी तरफ किया। टिपर के चालक रणबीर सिंह, मुकेश व सुनील और जेसीबी के चालक ओंकार सिंह, मीन मोहम्मद व रवि कुमार को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहले खनन माफिया की जान बचाई और उसके बाद उनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed