फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal medical officer association meeting with govt on friday

हिमाचल में टल सकती है डाक्टरों की हड़ताल, सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया

Wed, 16 Feb 2022 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Feb 2022 07:18 PM IST
सार

आईजीएमसी सेमेडी कॉट के अध्यक्ष और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. राजेश सूद ने कहा कि हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला फिलहाल टाला गया है। अगर फैसले डॉक्टरों के हित में लिए जाते हैं तो पेनडाउन हड़ताल को खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal medical officer association meeting with govt on friday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब सात दिनों से चल रही मेडिकल ऑफिसरों की हड़ताल टल सकती है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार सुबह 10 बजे मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें डॉक्टरों की मांगों पर चर्चा होगी। यह मेडिकल ऑफिसर पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) दिए जाने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि अगर बैठक सकारात्मक रहती है तो हड़ताल को समाप्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


इधर, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की 16 फरवरी को पदाधिकारियों की बैठक हुई है। इसमें डॉक्टरों की मांगों पर चर्चा की गई। आईजीएमसी सेमेडी कॉट के अध्यक्ष और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. राजेश सूद ने कहा कि हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला फिलहाल टाला गया है। अगर फैसले डॉक्टरों के हित में लिए जाते हैं तो पेनडाउन हड़ताल को खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि डॉक्टर प्रदेश सरकार से पंजाब की तर्ज पर मूल वेतन पर एनपीए की मांग कर रहे हैं। सरकार से कई बार इस मामले को उठाया गया है। अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। अब सरकार ने बैठक बुलाई है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल मेडिकल ऑफि सर एसोसिएशन प्रदेश में रोजाना दो घंटे पेन डाउन हड़ताल कर रही है। यह हड़ताल सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम डॉक्टरों की मांगों को लेकर कमेटी गठित
प्रदेश सरकार ने एनएचएम डॉक्टरों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर कमेटी गठित कर ली है। इसमें स्वास्थ्य सचिव, एनएचएम निदेशक के अलावा एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव शामिल हैं। इसमें एचआर पॉलिसी, रेगुलर पे स्केल को लेकर निर्णय लिए जाने हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed