फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal mc election 2021 fault in EVM machine in nagar panchayat Nirmand

ईवीएम में अपनी तस्वीर गलत प्रदर्शित होने पर भड़के प्रत्याशी

Thu, 08 Apr 2021 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष सेन, अमर उजाला नेटवर्क, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
सुभाष सेन, अमर उजाला नेटवर्क, ब्रौ (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Apr 2021 10:53 AM IST
सार

  • नगर पंचायत निरमंड में चुनाव आयोग की खामी पर जताई कड़ी आपत्ति
  • मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सहमति के बाद सुचारु करवाई मतदान प्रक्रिया

विज्ञापन
himachal mc election 2021 fault in EVM machine in nagar panchayat Nirmand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत निरमंड में बुधवार को चुनाव आयोग की बड़ी खामी सामने आई। इस पर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने भी कड़ी आपत्ति जताई। तहसीलदार निरमंड के मौके पर पहुंचने और प्रत्याशियों की सहमति के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। नगर पंचायत निरमंड में पहली बार ईवीएम से मतदान हुआ। नपं के वार्ड-6 में जब मतदान प्रक्रिया शुरू हुई तो ईवीएम में प्रत्याशियों की तस्वीर ही गलत प्रदर्शित होने लगी।

विज्ञापन


इस पर उम्मीदवारों ने रोष जताना शुरू कर दिया। पार्षद पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों के फोटो ईवीएम में प्रदर्शित किए गए थे, लेकिन चौथे नंबर के प्रत्याशी का फोटो छठे, जबकि छठे नंबर के प्रत्याशी का फोटो चौथे स्थान वाले प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिह्न के सामने दर्शाया गया था। इससे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी चुनाव आयोग के खिलाफ भड़क उठे। हालांकि, पोलिंग टीम ने सफेद कागज से उम्मीदवारों के फोटो ढक दिए और तहसीलदार निरमंड को सूचित किया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 8:30 बजे तहसीलदार देवी सिंह मौके पर पहुंचे और ईवीएम का जायजा लिया। उम्मीदवारों की सहमति के बाद मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ी। इसके बाद तहसीलदार चले गए और करीब 9 बजे फोटो की स्कैन कॉपी लेकर दोबारा पोलिंग बूथ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम में गलत प्रदर्शित हुए फोटो के स्थान पर स्कैन कॉपी लगाई गई। इस वार्ड में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि ईवीएम की खामी को दूर कर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed