Martyr Pushpender Negi: बलिदानी पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई
किन्नाैर जिले की सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के बलिदानी नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले की सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के बलिदानी नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छह साल के बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारतीय सेना के कर्नल हिमेश कुमार के नेतृत्व में 50 जवान मौजूद रहे। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद रहे। पत्नी कीर्ति नेगी ने सैल्यूट कर बलिदानी पति को अंतिम विदाई दी और बोलीं- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी।
पार्थिव देह पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन
इससे पहले पार्थिव देह घर पहुंचते ही सब बिलख पड़े। बलिदानी पुष्पेद्र की पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पत्नी शव से लिपट गई और फूट-फूट कर रोने लगी। छह साल का बेटा अपने दादा महेंद्र सिंह की गोद में सबको रोते हुए देखता रहा। इस दाैरान पूरा क्षेत्र नायक पुष्पेंद्र नेगी अमर रहे, भारत माता की जय... से गूंजता रहा।
पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान
किन्नौर के रहने वाले 19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र असम में सोमवार को बलिदान हो गए थे। 29 साल के पुष्पेंद्र असम में ड्यूटी पर तैनात थे। तेज हवाओं के चलते पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान हो गए। पुष्पेंद्र की पार्थिव देह असम से दिल्ली और वहां से चंडीगढ़ लाई गई। इसके बाद चंडीगढ़ से सेना के वाहन से पैतृक गांव थैमगारंग पहुंचाया गया। पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र, माता सरला, पत्नी कीर्ति नेगी और बेटे एतिक (छह साल और एक भाई परविंद्र को छोड़ गए ।

अंतिम संस्कार में कांग्रेस-भाजपा के ये नेता भी रहे शामिल, मंत्री ने जताया शोक
बलिदानी के अंतिम संस्कार के दाैरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, एमपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रितांबर दास नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, शिशु भाई धर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी, भूतपूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष नायक सूबेदार इंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नायक पुष्पेंद्र नेगी की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्ति की हैं और उन्हें यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.