{"_id":"6147258e8ebc3e3ec049c596","slug":"himachal-mandi-news-husband-death-in-saudi-arabia-wife-seeks-help-from-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: सऊदी अरब से शव लाने के लिए प्रशासन से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सऊदी अरब से शव लाने के लिए प्रशासन से मांगी मदद
Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST
सार
मृतक की पत्नी डिंपल ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंप कर पति का शव सऊदी अरब से लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंपते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर परिषद के चांगर निवासी एक व्यक्ति की 7 सितंबर को सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के करीब 11 दिनों के बाद भी शव सुंदरनगर न पहुंचने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन व सरकार से शव को सऊदी अरब से जल्द लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है, ताकि सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र कर्म चंद पिछले लंबे समय से सुंदरनगर के चांगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह करीब दो साल पहले सऊदी अरब में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर का काम करता था। 7 सितंबर को सऊदी अरब के जुबैल में उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बात को करीब 11 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक वीरेंद्र का शव सुंदरनगर नहीं पहुंचा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी छोड़ गया है। परिवार की हालत ऐसी नहीं है कि वह शव लाने का खर्च वहन कर सके।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी डिंपल व भाई रामपाल ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंप कर पति का शव सऊदी अरब से लाने में मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार को एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।