फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi news: husband death in saudi arabia wife seeks help from administration

मंडी: सऊदी अरब से शव लाने के लिए प्रशासन से मांगी मदद

Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM IST
सार

मृतक की पत्नी डिंपल ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंप कर पति का शव सऊदी अरब से लाने में मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Himachal Mandi news: husband death in saudi arabia wife seeks help from administration
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंपते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर परिषद के चांगर निवासी एक व्यक्ति की 7 सितंबर को सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के करीब 11 दिनों के बाद भी शव सुंदरनगर न पहुंचने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन व सरकार से शव को सऊदी अरब से जल्द लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है, ताकि सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र कर्म चंद पिछले लंबे समय से सुंदरनगर के चांगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह करीब दो साल पहले सऊदी अरब में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर का काम करता था। 7 सितंबर को सऊदी अरब के जुबैल में उसकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बात को करीब 11 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक वीरेंद्र का शव सुंदरनगर नहीं पहुंचा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 11 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी छोड़ गया है। परिवार की हालत ऐसी नहीं है कि वह शव लाने का खर्च वहन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी डिंपल व भाई रामपाल ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा को ज्ञापन सौंप कर पति का शव सऊदी अरब से लाने में मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार को एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed